टीचर भर्ती परीक्षा में आज लेवल-2 के एग्जाम हो रहे है। 20 जनवरी तक विषयवार लेवल-2 के एग्जाम दो पारियों में होंगे। रविवार को सुबह 10 से 12.30 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए एंट्री 9 बजे बंद कर दी गई। इससे पहले सुबह 8 बजे से सेंटरों पर गर्ल्स और बॉयज की अलग-अलग लाइनें लग गई। डॉक्यूमेंट, फिजिकल चैकिंग के बाद बायोमेट्रिक की गई उसके बाद कैंडिडेट को प्रवेश दिया गया। इस दौरान गले में पहने धागे, रिंग, मलर और मेटल लगे बटन पहने आए अभ्यार्थियों को रुकवाया गया। उतरवाने के बाद सेंटर में एंट्री दी गई। तस्वीरों में कड़ी चैकिंग के बाद परीक्षा सेंटर में एंट्री…. दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बाड़मेर मुख्यालय पर 12 सेंटरों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को लेवल-1 एग्जाम हुए। इसमें 98.10 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में 3264 में से 3202 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 62 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। रविवार से दो पारियों में लेवल-2 एग्जाम हो रह है। फर्स्ट पारी में गर्ल्स और बॉयज परीक्षार्थी सुबह 8 बजे पहुंचने शुरू हो गए। रविवार को दो पारियों में परीक्षा परीक्षा समन्वयक राजेन्द्रसिंह चांदावत ने बताया कि 18 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान 12 परीक्षा केंद्रों पर 3264 परीक्षार्थी ,19 जनवरी को प्रथम पारी में 495 एवं द्वितीय पारी में 3264, 20 जनवरी को एक परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पारी में 105 एवं द्वितीय पारी में 175 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


