शाजापुर में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी:धूप निकलने से दिन में गर्मी का एहसास, विशेषज्ञ ने बादल छाए रहने की संभावना जताई

शाजापुर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद अब लोगों को राहत मिली है। बीते करीब एक सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शाजापुर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा, जो शुक्रवार रात के 8 डिग्री न्यूनतम तापमान से काफी अधिक है। शहर में आर्द्रता का स्तर 32 प्रतिशत रहा और उत्तर-पूर्वी दिशा से लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से हवाएं चलीं। दिन में तेज धूप के कारण लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं, हालांकि रात में हल्की ठंड अब भी बनी हुई है, लेकिन पहले जैसी ठिठुरन नहीं है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आने वाले करीब एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। मौसम विभाग ने आसमान में आंशिक रूप से काले बादल छाए रहने की संभावना भी जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *