दतिया की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के दलित महिलाओं से रेप के विवादित बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेशभर में उनके खिलाफ पुतले जलाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। अब महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने बरैया के विवादित बयान का पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक का महिलाओं के प्रति अमर्यादित, अव्यावहारिक शब्दों का उपयोग करना हैं पूरे नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी से विधायक बरैया को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा “जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं, यह हमारे संस्कार है।” लेकिन कांग्रेस के नेता और इतने वरिष्ठ विधायक इस प्रकार के अमर्यादित, अव्यावहारिक शब्दों का उपयोग करते हैं। प्रियंका गांधी हमेशा कहती है, लड़की हूं लड़ सकती हूं। तो आप अपने विधायकों के अपने वरिष्ठ नेताओं को यह नसीहत दीजिए, इस प्रकार महिलाओं का अपमान ना करें। फूल सिंह बरैया वरिष्ठ विधायक है उन्होंने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया है कि मुझे मीडिया के सामने वह शब्द बोलने में शर्म आ रही है। पूरे संसार में महिलाओं को एक दर्जा दिया गया है। फूल सिंह बरैया के खिलाफ हमारे धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन चल रहा हैं। सोनिया गांधी प्रियंका गांधी से आग्रह करती हूं कि वह भी एक महिलाएं और महिला वर्ग के सम्मान को देखते हुए ऐसे अमर्यादित बयान देने वाले विधायक, पदाधिकारियों को निष्कासित कर नसीहत देना चाहिए। महिलाओं का अपमान हम नहीं सहेंगे। चाहे वो महिला किसी दल, किसी जाति या किसी पार्टी की हो। महिला यानी महिला है। सजावट की वस्तु समझते है नारोलिया ने कहा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी ने कुछ दिन पहल महिलाओं के शराब सेवन को लेकर बात कही थी। कांग्रेसी महिलाओं को सजावट की वस्तु कहते और महिलाओं के सौंदर्य और खूबसूरती को लेकर जो बयानबाजी की जाती है, ये घटिया मानसिकता कांग्रेसियों की है। नारियों का सम्मान करें। हम उन्हें सबक सिखाएंगे, महिलाओं का अपमान यह देश नहीं सहेगा। आप थोड़े कुछ बचे है, पार्टी खत्म होने की कगार पर है। नारी शक्ति अगर जाग गई तो वो भी नहीं बचेगी। आपने महिलाओं को अपमान किया, महिला ने एक बार बद्दुआ दे दी, तो वह फलीभूत होती है। हम कांग्रेस पार्टी से फूल सिंह बरैया के इस्तीफे और पार्टी से निष्कासित करने की मांग करते हैं। पढ़िए बरैया का विवादित बयान… इंडिया में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और मोस्ट ओबीसी से होता है। रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी… कैसे भी दिमाग का व्यक्ति रास्ते में जा रहा है, उसे खूबसूरत अति सुंदर लड़की यदि दिखी तो उसका ब्रेन विचलित हो सकता है तो रेप हो सकता है। आदिवासियों में, एससी में कौन सी अति सुंदर स्त्री है? मोस्ट ओबीसी में ऐसी स्त्रियां, सुंदरियां हैं? क्यों होता है बलात्कार, क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं? बरैया से पूछा जाता है कि क्या हिन्दू धर्म ग्रंथों में लिखा है? तो वे कहते हैं अब वे हिन्दू हैं या नहीं, उस पर मुझे कुछ नहीं कहना, लेकिन मेरा तात्पर्य ये है कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि (बरैया कुछ जातिसूचक नामों का उल्लेख करते हैं) इन जातियों के साथ सहवास करने से यह तीर्थ का फल मिलेगा। बरैया ने ये बातें सोशल मीडिया पर दिए इंटरव्यू में कही हैं।


