अजमेर के माखुपुरा में मकान की रसोई में तीन दिन पहले मिले 51 साल की महिला के शव की गुत्थी नहीं सुलझी है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। बता दें कि महिला मोहिनी देवी (51) पत्नी भागचंद का अपने माखुपुरा स्थित घर की रसोई में गुरुवार शाम को शव मिला था। मृतका के बेटे अजयसिंह ने पिता पर ही हत्या करने का शक जताया था।
इस सम्बन्ध में बात करने पर आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया-पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। बेटे को रसोई में मिला था मां का शव बेटे अजय सिंह ने पुलिस को बताया-वह बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करता है। वह गुरुवार सुबह 9:30 बजे के करीब मां से बात करने के बाद ऑफिस चला गया था। दोपहर में बहन का कॉल आया। उसने कहा कि मां का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। वह शाम को घर पहुंचा तो ताले लगे हुए थे। इसके बाद बाइक पर रिश्तेदारों के पास गया लेकिन मां का कुछ पता नहीं चला। बेटे ने बताया- वह वापस घर आया और ताले तोड़कर अंदर गया। तब तक किराएदार भी घर आ गए थे। उन्होंने बताया कि मां ने उनके फोन से मेरे से पिता से बात की थी। फोन पर ही दोनों का झगड़ा हो गया था। इस बीच बहन का वापस कॉल आया। उसने कहा कि घर में अच्छे से देख। वापस देखा तो रसोई में फर्श पर मां पड़ी थी। हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने लगाया था आरोप -पिता ने मारा बेटे ने अपने पिता पर हत्या करने का शक जताया है। बेटे का कहना है कि करीब 2 महीने से पिता उसकी मां को परेशान कर रहे थे। मां पर गलत आरोप लगाए जा रहे थे। बार-बार मां से 22 लाख रुपए की डिमांड की जा रही थी। पिता ने कुछ पैसे खर्च किए थे। उसका ब्याज जोड़कर मां से 22 लाख रुपए की लगातार डिमांड कर रहे थे। आए दिन शराब के नशे में मां को प्रताड़ित करते थे। बेटे ने कहा कि अगर मां सुसाइड करती तो घर के बाहर ताला कैसे लग गया? पुलिस ने पोसटमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। ……….. पढें ये खबर भी…. ग्रेड थर्ड टीचर-भर्ती में लेवल-2 का दूसरे दिन एग्जाम:महिलाओं के स्टॉल उतरवाकर दी एंट्री, शूज और मौजे खुलवाकर किया चेक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्रेड थर्ड टीचर लेवल-2 का एग्जाम अजमेर के 61 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा है। यहां 18 हजार 621 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। चेकिंग कर सुबह 8 से 9 बजे तक सेंटर पर एंट्री दी गई। इस दौरान शूज व मौजे खुलवाकर चेक किया। स्टॉल आदि उतरवाए। पूरी खबर पढें


