बीजापुर में न्यू बस स्टैंड के पीछे 100 से अधिक मकानों को बुलडोजर से तोड़े जाने के बाद स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी मौके पर पहुंचे। रविवार को उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली, जिसके बाद वे सभी प्रभावितों को लेकर बीच सड़क बैठकर हाईवे में चक्काजाम कर दिए है। इस दौरान उनके साथ करीब 500 प्रभावित ग्रामीण मौजूद है। रायपुर-हैदराबाद मार्ग नेशनल हाईवे 63 में जाम लग गया है। विधायक मंडावी ने घोषणा की है कि वे सड़क पर पीड़ितों के साथ धरना देंगे। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में पीड़ित और अन्य ग्रामीण पहुंचे है। प्रभावित परिवार की मांग है कि उन्हें नुकसान का मुआवजा दिया जाये। खबर में अपडेट जारी है…


