भरतपुर में शिक्षक भर्ती परीक्षा 2 पारियों में शुरू:83 सेंटर पर 24674 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, 9 बजे एंट्री की गई बंद

भरतपुर में शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को दो पारियों में आयोजित की जा रही है। पहली पारी में 45 सेंटर पर 13200 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं, जबकि दूसरी पारी में 38 सेंटर पर 11474 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थी सर्दी में लाइनों में लगे नजर आए। सेंटर में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच के तहत अभ्यर्थियों के हाथ से कलावा और मेटल का सामान निकलवाया गया। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सतर्कता और परिवहन की विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पहली पारी में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी पहली पारी में जिले के 45 सेंटर पर शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 13200 अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह 9 बजे सभी सेंटर पर एंट्री बंद कर दी गई। एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की गहनता से चेकिंग की गई और सभी की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सर्दी में लाइनों में लगे रहे अभ्यर्थी सुबह से ही कड़ाके की सर्दी के बीच अभ्यर्थी सेंटर के बाहर लाइनों में खड़े रहे। अधिकतर अभ्यर्थी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुरक्षा जांच के दौरान अभ्यर्थियों के पास मौजूद मेटल के सामान और हाथों में बंधे कलावा उतरवाए गए, इसके बाद ही सेंटर में प्रवेश दिया गया। दूसरी पारी में 11474 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा दूसरी पारी में 38 सेंटर पर 11474 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सेंटर पर व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई हैं। सेंटर पर पर्यवेक्षक और सतर्कता दल तैनात परीक्षा के दौरान प्राइवेट सेंटर पर 2 पर्यवेक्षक और सरकारी सेंटर पर 1 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। इसके अलावा 9 सतर्कता दल बनाए गए हैं, जो सभी सेंटर पर नजर रख रहे हैं। प्रत्येक सतर्कता दल में 1 RAS, 1 RPS और 1 शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। अभ्यर्थियों के लिए एक्स्ट्रा बसों की व्यवस्था परीक्षा को देखते हुए रोडवेज की 30 बसें अतिरिक्त लगाई गई हैं, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *