आप के कैबिनेट मंत्री सुखविंदर सुक्की ने दिया इस्तीफा:पावन स्वरूप पर CM के बयान से दुखी थे, बोले-वह इस मुद्दे से आहत, राजा साहिब के प्रति आस्था

बंगा से विधायक और आम आदमी पार्टी में कैबिनेट मंत्री डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. सुक्खी सुबह बंगा के गुरुद्वारा राजा साहिब रसोखाना पहुंचे और इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रसोखाना में स्वरूप मामले में CM मान से बयान से आहत थे।
डॉक्टर सुक्खी ने कहा कि उनकी राजा साहिब अस्थान के प्रति गहरी आस्था है। बीते दिनों पवित्र स्वरूपों को लेकर हुई बयानबाजी से वह आहत थे। बता दें कि सीएम मान ने माघी मेले पर श्री मुक्तसर साहिब में बंगा हलके के एक डेरे से 169 चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के संबंध में बयान दिया था। ये बयान अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर सियासी और धार्मिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी मामले के विरोध में आज डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने राजा साहिब के गुरु घर (रसोखाना) पहुंचकर अपने कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. सुक्खी ने इसकी पुष्टि अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव होकर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए पद का त्याग कर रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *