छतरपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में पेंट गोदाम में आग:धुएं के गुबार के साथ भड़की आग, क्षेत्र खाली कराया; दमकल कर्मी बुझाने में जुटे

छतरपुर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में रविवार को एक पेंट गोदाम में अचानक आग लग गई। आग सिरोठिया पेंट के गोदाम में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। गोदाम में पेंट, थिनर और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के सामने उनके प्रयास नाकाम रहे। मौके पर मौजूद दुकानदार सुशील साहू ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों के संपर्क में आने से आग भड़की हो सकती है। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग के चलते आसपास की दुकानों और गोदामों को भी खतरा बना हुआ है। एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर रही है और यातायात व्यवस्था संभाल रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग के पहुंचने के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *