8 सेकेंड में लूटे व्यापारी के 5 लाख रुपए, VIDEO:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, बिना नंबर प्लेट की बाइक पर नकाब पहनकर आए थे बदमाश

जोधपुर के बोरानाड़ा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यापारी के करीब 5 लाख रुपए नकद की लूट को बदमाशों ने महज 8 सेकेंड में अंजाम दे दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। व्यापारी ललित प्रकाश ने बताया कि वह शनिवार रात पाल गांव स्थित अपनी दुकान करीब 9.45 बजे बंद कर रहा था। इस दौरान उसकी स्कूटी पर पैसों से भरा बैग रखा हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और पलक झपकते ही सिर्फ 8 सेकेंड के अंदर स्कूटी से बैग उठाकर फरार हो गए। बैग में लगभग 5 लाख रुपए थे। ललित ने बताया कि दोनों बदमाश मोटरसाइकिल लेकर आए थे जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। एक बदमाश हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा। दूसरा बदमाश जिसने चेहरा ढक रखा था, उतरकर स्कूटी से बैग के झपटा मार ले गया। फिर दोनों बाइक से फरार हो गए। उनका पीछा किया लेकिन कुछ दूरी पर ही नजरों से गायब हो गए। लूट की यह पूरी वारदात दुकान के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में बदमाशों की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। इस वारदात के बाद बोरानाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत और चिंता का माहौल है। आरोपियों की तलाश जारी घटना के तुरंत बाद व्यापारी ने बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बोरानाडा थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *