जांच टीम को देखकर सचिव को आया अटैक, मौत:सरपंच संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ग्रामीणों पर प्रताड़ना का आरोप

हरदा जिले की ग्राम पंचायत पलासनेर के सचिव ओमप्रकाश गुर्जर की शनिवार शाम ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट फेल होने से हुई। रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सरपंच और सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन घटना के बाद सरपंच संघ और सचिव संघ ने एसडीएम संजीव कुमार नागू को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत पलासनेर की सरपंच सरोज चौरसिया ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग और उपसरपंच सहित अन्य लोग सचिव और सरपंच के खिलाफ लगातार झूठी शिकायतें कर रहे थे। इससे सचिव ओमप्रकाश गुर्जर मानसिक तनाव में थे। सरपंच ने कहा कि इसी मानसिक दबाव के कारण ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। उन्होंने मांग की कि उपसरपंच सहित 7 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपसरपंच बोले: अनियमितताओं की थी शिकायत इस मामले में उपसरपंच अजय मिश्रा ने बताया कि उन्होंने और ग्रामीणों ने पंचायत में हुई अनियमितताओं को लेकर कमिश्नर से शिकायत की थी। उनके अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे तीन अधिकारियों की टीम बिना पूर्व सूचना के जांच के लिए पहुंची थी।उन्होंने कहा कि शिकायत प्रमाणों के आधार पर की गई थी और सचिव की मौत पर उन्होंने दुख जताया है। बिना सूचना के पहुंची थी जांच टीम उपसरपंच का कहना है कि जांच टीम के आने की जानकारी पहले किसी को नहीं दी गई थी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की कथित प्रताड़ना को लेकर सचिव संघ सोमवार से धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। जांच टीम के पहुंचने के बाद बिगड़ी तबीयत
तहसीलदार राजेंद्र पंवार ने बताया कि जिला पंचायत की टीम एक शिकायत के आधार पर जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान सचिव ओमप्रकाश गुर्जर को चक्कर आ गया और वे गिर पड़े। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उन्होंने कहा कि इस मामले में ज्ञापन मिला है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *