देवास में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से मिली राहत:कुछ दिनों में और बढ़ेगा पारा, हल्की बारिश की भी संभावना

देवास में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रविवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं, हालांकि दिन बढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मौसम फसलों के लिए अनुकूल है और तापमान में आए इस बदलाव से खेती पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *