सांड के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत:महात्मा नंद की बगीची में हुआ हादसा, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

धौलपुर में शनिवार शाम को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की सांड के हमले में मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के महात्मा नंद की बगीची के पास हुई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार, महात्मा नंद की बगीची निवासी बहादुर पुत्र महाराज सिंह निषाद (उम्र करीब 55 वर्ष) शनिवार शाम को अपने भतीजे के साथ सब्जी लेने घर से निकले थे। रास्ते में मोड़ पर दो सांड आपस में भिड़ गए। भिड़ंत के बाद एक सांड बेकाबू होकर अचानक बहादुर पर दौड़ पड़ा और हमला कर दिया। इस हमले में बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बहादुर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, रविवार को परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *