दिलावर की फैक्ट्री:100 किलो एमडी ड्रग बनाने की तैयारी थी

चिकलाना में पकड़ी गई एमडी ड्रग फैक्ट्री मामले में हर नया खुलासा जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा रहा है। मुख्य आरोपी दिलावर खान के घर से इंडियन आर्मी का फर्जी आईकार्ड, सब-इंस्पेक्टर की वर्दी और आर. खान नाम से एसआई का आईकार्ड मिलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इससे ड्रग सिंडिकेट में बाहरी पुलिसकर्मियों की भूमिका की आशंका भी गहराई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दिलावर के घर से मैफाड्रोन सहित करीब 300 लीटर केमिकल लिक्विड बरामद हुआ। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे करीब 100 किलो एमडी ड्रग्स तैयार की जा सकती थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है। इतनी मात्रा में ड्रग से करीब 10 लाख लोग नशे की गिरफ्त में आ सकते हैं। 16 आरोपी कोर्ट में पेश, 11 को रिमांड पर भेजा ‘सिंथेटिक ड्रग्स’ की जब्ती में करीब 300 फीसदी की बढ़ोतरी बड़ा सवाल : फर्जी आईडी और वर्दी कहां से आईं?
फर्जी आर्मी आईकार्ड के स्रोत व उपयोग की जांच चल रही है। आर. खान नाम से मिली एसआई की आईडी व वर्दी को लेकर भी छानबीन तेज है। संदेह है कि इसी नाम का व्यक्ति एमपी नारकोटिक्स विंग में कार्यरत था। अभी निलंबित है। आलोट: पूर्व भाजपा पार्षद का बेटा भी 21 लाख की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार आलोट पुलिस ने भाजपा के पूर्व पार्षद तनवीर काजी के पुत्र उमेर काजी (20) और अमन शेख (21) को 21.54 लाख रुपए की एमडी ड्रग और डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 207 ग्राम एमडीएमए और 5.5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। वहीं मनासा के खेड़ीदायमा गांव में पुलिस ने 585 ग्राम सिंथेटिक ड्रग, रॉ मटेरियल और नशीली सामग्री मिली है। इसकी कीमत 40 लाख रु है। पुलिस ने राहुल बंजारा और गोविंद दायमा को गिरफ्तार किया, जबकि प्रकाश बंजारा फरार है। आरोपियों को कोर्ट से 4 दिन की रिमांड मिली है। रिंगनोद थाने की माननखेड़ा चौकी पुलिस ने मंदसौर के इफतार मेवाती (25) और वसीम पठान (25) को 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। दोनों गुजरात पासिंग कार से जावरा सप्लाई देने आए थे। मुखबिर सूचना पर फोरलेन पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *