जालोर में ग्रेनाइट एसोसिएशन के चुनाव जारी:4 बजे तक 90 प्रतिशत मतदान हुआ, कल होगी मतगणना

जालोर जिले के ग्रेनाइट एसोसिएशन के चुनाव सुबह से जारी है और 4 बजे तक 90 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव मैदान में लालसिंह राठौड़ व रामकिशन रणवां के बीच मुकाबला हो रहा हैं। सुबह 8 बजते ही जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में मतदान शुरू होने के साथ ग्रेनाइट व्यापारियों की भीड़ लग गई। जिस दौरान दोपहर तक भवन के मतदान करने वाले व्यापारियों की लाइन लगी रही। इस दौरान भवन के बाहर खड़े प्रत्याशी दिन भर मतदान करने आए व्यापारियों से हाथ जोड़ कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करते रहे। व्यवस्था को लेकर दिन भर पुलिस बल भी तैनात रहा हैं। चुनाव मैदान में दो पैनल मैदान में हैं। 1032 मतदाता मतदान करेंगे। जिसकी काटे की टक्कर हैं। शाम करीब 4 बजे तक 982 वोट पड़े हैं। चुनाव के बाद सोमवार को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इसके लिए भी चुनाव कमेटी ने पुरी तैयारी कर ली हैं। उसके बाद जितने अध्यक्ष की विजय रैली का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *