डूंगरपुर के सागवाड़ा में पुलिस ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से दांव पर लगे 890 रुपए जब्त किए गए हैं। सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सागवाड़ा के प्राइवेट बस स्टैंड के पास जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया और वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर 7 जुआरियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान दिलीप पुत्र गौतम मीणा (इंद्रा कॉलोनी), दिलीप पुत्र कुरिया खराड़ी (गामोठवाड़ा), महिपाल पुत्र रामु हरिजन (गामठवाड़ा), किशन पुत्र गुलाबजी अहारी (सागवाड़ा), विजय पुत्र रमेश बागरी (गामठवाड़ा), मनोज पुत्र वक्ता मीणा (सागवाड़ा) और नारायण पुत्र कचरू सरगड़ा (गामठवाड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दांव पर लगे 890 रुपए नकद भी बरामद किए हैं।


