स्वरूपगंज में पराक्रम दिवस पर नेताजी बोस को नमन:प्रतिमा पर माल्यार्पण, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

सिरोही के स्वरूपगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। अखिल भारतीय ‘भारत-रत्न’ नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल ने मीडिया को बताया कि नेताजी सुभाष कल्याण साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन यह आयोजन हुआ। सुबह 10:30 बजे नेताजी सुभाष सर्कल सरूपगंज में प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भावरी और स्वरूपगंज के नागरिकों, जनता और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे नारे लगाए गए। नेताजी फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल ने अपने संबोधन में देश की आजादी में नेताजी के योगदान की सराहना की। इसी दिन सुबह 11 बजे राजकीय अस्पताल स्वरूपगंज में मरीजों को फल वितरित किए गए। नेताजी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल, चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक और सरूपगंज के चिकित्सा अधिकारी रामलाल, नेताजी फाउंडेशन सिरोही के जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल और जिलाध्यक्ष रमेश रावल की अगुआई में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनकी सेहत और इलाज के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर राजकीय अस्पताल सरूपगंज के चिकित्सा अधिकारी एवं उपनिदेशक डॉ. रामलाल ने नेताजी पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नेताजी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *