बूंदी में AC कॉपर वायर चोरी का खुलासा:मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, उपकरण भी बरामद

बूंदी पुलिस ने दुकानों से एसी के कॉपर वायर और आउटर यूनिट चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। इस मामले में मास्टरमाइंड सूरज पंवार उर्फ चुंडी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी किए गए कॉपर वायर और वायर काटने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया कि बूंदी शहर के बाजारों में हुई इन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया था। अपराधियों की धरपकड़ के लिए थानाधिकारी कोतवाली बूंदी, रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य मास्टरमाइंड सूरज पंवार उर्फ चुंडी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए एसी कॉपर वायर के साथ-साथ वायर काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। घटनाक्रम के अनुसार, गायत्री नगर बूंदी निवासी संदीप चांदवानी ने 10 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी 2026 की रात उनके कपड़े के शोरूम ‘नारायण क्लोथ सेंटर’ से अज्ञात चोर एसी के कॉपर वायर काट कर ले गए थे, जिससे उन्हें लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ। चांदवानी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया था कि बाजार में अन्य दुकानदारों के साथ भी इसी तरह की चोरी की वारदातें हुई हैं। इंडियन बैंक, बूंदी के शाखा प्रबंधक अजीत कुमार ने भी बैंक परिसर की छत पर लगे एसी के आउटर यूनिट चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *