प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। अरनोद थाना पुलिस ने 16 जनवरी 2026 को देवल्दी, अरनोद निवासी शाहरुख उर्फ सरफराज (32) पुत्र शेरखान मुसलमान को हिरासत में लिया। बाद में उसे मध्यप्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया। डोडाचूरा बरामद किया था यह गिरफ्तारी मल्हारगढ़ पुलिस थाना, मंदसौर (मध्य प्रदेश) में दर्ज एक मामले से जुड़ी है। मल्हारगढ़ पुलिस ने पूर्व में आरोपी मांगीलाल (पुणे, महाराष्ट्र) और फूलचंद (रायपुरिया, भीलवाड़ा, राजस्थान) के पास से 61.800 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया था। पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने खुलासा किया था कि उन्होंने यह डोडाचूरा शाहरुख उर्फ सरफराज से प्राप्त किया था। मल्हारगढ़ पुलिस से सूचना मिलने के बाद, पुलिस निरीक्षक शिवलाल मीणा के नेतृत्व में अरनोद पुलिस की एक टीम ने देवल्दी गांव में दबिश दी। हिरासत में लेकर पूछताछ की टीम ने वांछित अभियुक्त शाहरुख उर्फ सरफराज को हिरासत में ले लिया। वह मल्हारगढ़ थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 153/2025, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था। यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद चंद्रशेखर पालीवाल के निर्देशन में संपन्न हुई।


