नैनवां में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल:तहसील कार्यालय के पास विवाद, दो गंभीर रेफर

बूंदी के नैनवां शहर में शुक्रवार को तहसील कार्यालय के पास दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से भोमपूरा निवासी रामावतार गुर्जर घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से धनराज और उनके पुत्र विजेंद्र को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक राजू लाल मीणा और थाना अधिकारी सहदेव सिंह मीणा मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल नैनवां उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामावतार गुर्जर और धनराज को गंभीर स्थिति के कारण उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह संघर्ष पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच नैनवां के गुडादेवज में पहले भी लड़ाई-झगड़े हुए थे, जिसके बाद से ही उनके बीच रंजिश चली आ रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *