सीधी में खरीदी केंद्र से लाखों की धान गायब:किसानों ने चिलरी केंद्र प्रभारी पर लगाए आरोप; डिप्टी कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया

सीधी जिले के चिलरी स्थित धान खरीदी केंद्र से लाखों रुपए की धान गायब होने का मामला सामने आया है। किसानों ने खरीदी केंद्र के प्रभारी आशीष मिश्रा पर धान गायब करने के आरोप लगाए हैं। घटना शुक्रवार देर रात हुई, इसके बाद शनिवार को किसानों ने केंद्र पर हंगामा किया और रविवार को डिप्टी कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी। कई किसानों की धान चुराने के आरोप किसान अजय सिंह बघेल ने बताया कि उन्होंने खरीदी केंद्र में करीब 400 क्विंटल से अधिक धान रखी थी, जिसमें से आधी धान गायब हो गई है। इसी तरह करीब 15 अन्य किसानों की धान भी कम पाई गई है। किसानों का कहना है कि यह नुकसान लाखों रुपए का है। केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर आरोप किसानों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद से खरीदी केंद्र के प्रभारी आशीष मिश्रा और कंप्यूटर ऑपरेटर दोनों ही अनुपस्थित हैं। इससे किसानों का शक और गहरा गया है। नाराज किसानों ने केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। धान बाहर ले जाने से रोका किसानों ने कहा है कि जब तक उनकी गायब धान वापस नहीं मिलती, तब तक वे खरीदी केंद्र से एक भी बोरी धान बाहर नहीं जाने देंगे। मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर प्रियल यादव मौके पर पहुंचे और खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही सामने आई है। जांच और कार्रवाई का आश्वासन डिप्टी कलेक्टर प्रियल यादव ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को उम्मीद है कि जांच के बाद उनकी गायब धान वापस दिलाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *