खंडवा के सरपंच ने बिजली कर्मचारी को गालियां दी:पिटवाने की धमकी भी दी; MPEB कर्मी ने कॉल रिकॉर्ड कर पुलिस से शिकायत की

खंडवा में बिजली कनेक्शन काटने की बात पर सरपंच ने एमपीईबी के कर्मचारी को गालियां दी। यहां तक सामूहिक रूप से पिटवाने की धमकी तक दे डाली। कर्मचारी ने फोन पर हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया, बाद में इसकी जानकारी सहकर्मियों को दी। मामले में रविवार को पुलिस से शिकायत कर सरपंच के खिलाफ एफआईआर की मांग की गई है। मामला नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सक्तापुर का हैं। बिजली कंपनी के कर्मचारी जयनारायण काजले ने बताया कि मैं पुनासा का रहने वाला हूं। फिलहाल एमपीईबी के रिछफल गांव स्थित शिकायत केंद्र पर लाइन हेल्पर के रूप में कार्य करता हूं। शनिवार सुबह 9 बजे क्षेत्र के सक्तापुर गांव के सरपंच सुनिल पिता गोपाल का फोन आया। रिसीव करते ही सरपंच ने गालियां देना शुरू कर दी। कहा कि तू लोगों का फोन नहीं उठाता है, अब गांव आकर दिखा दे। कर्मचारी बोला- सरपंच ने लोगों से पिटवाने की धमकी दी
कर्मचारी जयनारायण काजले ने कहा कि बकाया राशि होने के चलते अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई थी। मैंने तो सिर्फ खंभे पर चढ़कर कनेक्शन काटे थे। शाम को कार्रवाई की और रात में गांव से फोन आने लग गए कि कनेक्शन जोड़ दो। मैं तो ड्यूटी खत्म होने के बाद परिवार के साथ मेला घूमने चला गया था। सुबह सरपंच का फोन आया और वह धमकाने लग गया कि गांव आया तो लोग पत्थर फेंककर मारेंगे। मामले में नर्मदानगर थाने में शिकायत कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *