टीचर ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला:गर्दन, कंधे और हाथों पर किए वार, बेटी को कमरे में मिला पिता का शव

प्रतापगढ़ में सरकारी स्कूल के टीचर ने पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटे के सिर और हाथों में गंभीर चोट आई। घटना के बाद दूसरे कमरे में सो रही बेटी जब भागकर वहां पहुंची तो मां और भाई खून से लथपथ थे। पिता का शव दूसरे कमरे में फर्श पर पड़ा था। पिता की गर्दन पर रस्सी जैसे निशान भी मिले हैं। पत्नी और बेटे का जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। टीचर की बेटी ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। मामला अरनोद थाना क्षेत्र के बनेडिया कलां गावं का रात करीब 1.30 बजे का है। छत पर जाकर बेटे पर हमला किया
थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया-मामले में मृतक गणपत लाल मीणा (47) की बेटी सारिका मीणा ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता गणपत लाल मीणा मंडावरा स्कूल में टीचर थे। वे बीएलओ का काम भी देख रहे थे। शनिवार रात को पिता गणपत लाल नीचे कमरे में, मेरी मां मंजू मीणा (40) दूसरे कमरे में और भाई हरीश मीणा (19) छत पर सो रहा था। रात करीब 1 बजकर 37 मिनट पर उसके पिता छत पर गए और हरीश पर दातेड़े (चारा काटने का औजार) से हमला कर दिया। घटना में हरीश के सिर, गर्दन, कंधे और दोनों हाथ में चोट आई। इसके बाद वे मां मंजू के कमरे में गए और उनपर भी हमला कर दिया। उनके भी सिर और हाथ पैर में चोट आई है। मैं ऊपर कमरे में सो रही थी। जैसे ही चिल्लाने की आवाज आई मैं उठ गई। कमरों में जाकर देखा तो भाई और मां खून से लथपथ थे। इसी दौरान दूसरे कमरे में देखा तो पिता भी फर्श पर पड़े थे। उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। पास जाकर देखा तो उनकी गर्दन पर रस्सी जैसा निशान बना हुआ था। मैंने चिल्लाकर अपने बड़ा पापा (ताऊ) और पड़ोसियों को बुलाया। पुलिस को भी सूचना दी और मां और भाई को हॉस्पिटल ले गए। खुद गला दबाया, या हत्या हुई, जांच जारी-पुलिस
थानाधिकारी ने बताया-टीम मौके पर पहुंची तो घर में खून बिखरा हुआ था। मौके पर MOB और FSL टीम पहुंची, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कर सबूत जुटाए गए हैं। गणपत की गर्दन पर निशान मिले हैं। पति द्वारा पत्नी और बेटों पर हमले करने का कारण अभी सामने नहीं आया है। … यह भी पढ़ें मां ने बच्चों के गले पर कील से 10-वार किए:20 मिनट तक तड़पते रहे मासूम; पति बोला- बच्चों को मारते हुए उसके हाथ नहीं कांपे कोई मां भला अपने ही बच्चों को कैसे मार सकती है? जिन हाथों से वह खाना खिलाती थी, उन्हीं हाथों से कलेजे के टुकड़ों (नेहा और भैरू) की हत्या कर दी। इतना कहते-कहते 38 साल के राजू की आंखें फिर छलक उठती हैं। किसी तरह खुद को संभालते हैं और कहते हैं- ये घटना मेरी समझ से परे है। मुझे यकीन नहीं हो रहा। एक मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है। भीलवाड़ा के मांडलगढ़ इलाके के मानपुरा गांव में 11 जनवरी को कुछ ऐसा हुआ, जिसपर किसी को यकीन नहीं होता। आरोप है कि संजू (राजू की पत्नी) ने अपनी 11 साल की बेटी नेहा और 7 साल के बेटे भैरू की जान ले ली। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *