लबाना समाज सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित:कुशाल सिंह दातला बने निर्विरोध अध्यक्ष, समाज के भवन में बैठक सम्पन्न

​लबाना समाज सेवा संस्थान बांसवाड़ा की बैठक रविवार को खांदू कॉलोनी स्थित समाज के सभा भवन में संपन्न हुई। बैठक में समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में प्राचार्य कुशाल सिंह दातला को संस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया है। ​बैठक में अध्यक्ष के साथ-साथ पूरी टीम की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी और युवा चेहरों को जगह दी गई है। ​वरिष्ठ उपाध्यक्ष: हिम्मतलाल पडवाल, महामंत्री: जसवंत सिंह मेरावत, कोषाध्यक्ष: रमेशचंद्र, रूप सिंह, मीडिया प्रभारी: हिम्मतलाल, मनु लाल लबाना और गिरीश शेरगढ़, ​सांस्कृतिक मंत्री: वीरेंद्र हगावणिया, विधिक मंत्री: जसवंत दांतला, ​संयुक्त मंत्री: नरवर सिंह, भेरुसिह को नियुक्त किया गया। ​संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न तहसीलों के लिए भी उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। ​उपाध्यक्ष: मांगीलाल मोती सिंह, बांसवाड़ा उपाध्यक्ष: गिरीश डांगर, तहसील उपाध्यक्ष: त्रिलोचन, उप तहसील डूगरा, उपाध्यक्ष: रमेश चंद्र खसावत, गागड़तलाई उपाध्यक्ष: मणिलाल मेरावत, अरथुना उपाध्यक्ष: राकेश बीजू लाल को नियुक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष कुशाल सिंह दातला ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास और एकता के लिए पूरी कार्यकारिणी एकजुट होकर कार्य करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *