जिले के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। सोमवार सुबह विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 220 केवी जीएसएस आरवीपीएनएल (RVPNL) पर आपातकालीन रखरखाव कार्य के चलते बिजली बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सुबह 7 से 9 बजे तक रहेगा शटडाउन विद्युत विभाग के अनुसार, कल यानी 19 जनवरी को सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक जिले की अधिकांश विद्युत लाइनें बंद रखी जाएंगी। विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि यह कटौती केवल 2 घंटे के लिए होगी ताकि जीएसएस पर आवश्यक तकनीकी सुधार और आपातकालीन कार्य निपटाए जा सकें। बांसवाड़ा शहर को मिलेगी राहत विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, इस पावर कट से बांसवाड़ा शहर को मुक्त रखा गया है। यानी जिला मुख्यालय पर बिजली की सप्लाई सुचारू रहेगी, जबकि जिले के अन्य सभी क्षेत्रों में इस दौरान बिजली बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम सुबह 7 बजे से पहले या 9 बजे के बाद के लिए प्लान करें।


