दरा टनल का अप्रैल अंत तक एक तरफ ट्रैफिक शुरू:जाम से मिलेगी, ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए शीघ्र  कार्य के निर्देश

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर स्थित दरा टनल को लेकर बड़ी राहत की खबर है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज दरा टनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी और आरएसआरडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टनल निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि अप्रैल अंत तक टनल का निर्माण कार्य पूरा कर एक तरफ का ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि दरा टनल के निर्माण में हो रही देरी के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटा से झालावाड़ और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों को घंटों लंबे जाम में फंसना पड़ रहा है। टनल के शुरू होने से दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर यातायात सुचारू होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि दरा टनल का कार्य चलने के कारण दिल्ली–मुंबई 8 लेन हाईवे का ट्रैफिक अमझार पुलिया से होकर निकाला जा रहा है, जिसे चेचट से डायवर्ट किया गया है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री नागर ने कहा कि दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर स्थित दरा टनल एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके शुरू होने से न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति भी मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *