दतिया में कल घंटों बिजली कटौती:नयाखेड़ा, दुरसका और उन्नाव आबादी समेत कई इलाके प्रभावित होंगे

दतिया में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी कल (सोमवार) मानसून मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस कारण 33 के.व्ही. और 33/11 के.व्ही. उपकेंद्रों से जुड़े कई फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह रखरखाव कार्य सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, 33 के.व्ही. नयाखेड़ा फीडर से जुड़े नयाखेड़ा और बसई सबस्टेशन के सभी 11 के.व्ही. फीडरों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अतिरिक्त, 11 के.व्ही. बीकर आबादी-2, दुरसका आबादी, उन्नाव आबादी, रिछार आबादी, सरसई आबादी, भादीना आबादी, बेहरुका आबादी, जिगना आबादी, घुगसी आबादी, जरीना आबादी, बरगय आबादी, सीतापुर आबादी और जुझारपुर आबादी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत कंपनी ने इस असुविधा के लिए नागरिकों से खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है। विभाग ने यह भी बताया कि आवश्यकतानुसार विद्युत कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *