मध्यप्रदेश के भोपाल से झालावाड़ में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए नाबालिग को महिला के ससुराल वालों ने पकड़ लिया। उन्होंने नाबालिग को 44 घंटे तक बंधकर बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट की और यूरिन पिलाया। इसका वीडियो बनाकर नाबालिग के परिजनों को भेज दिया। वीडियो मिलने के बाद परिजनों ने भोपाल के कोलार थाने में शिकायत दी। इस पर कोलार थाना पुलिस ने झालावाड़ की दांगीपुरा पुलिस को सूचना दी। दांगीपुरा पुलिस ने गुवाहाड़ी गांव से नाबालिग को रविवार शाम 4 बजे छुड़ा लिया। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद युवक को मुक्त कराया
थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया- रविवार दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली कि मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी नाबालिग को गुवाहाड़ी गांव में बंधकर बनाकर रखा है। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट और शराब पिलाने का वीडियो भेजा है। इस पर टीम शाम करीब 4 बजे गुवाहाड़ी गांव पहुंची, जहां नाबालिग गांव के मंदिर के पास बैठा हुआ था। आसपास कोई ग्रामीण नहीं था। पुलिस युवक को थाने ले आई। नाबालिग ने पूछताछ में बताया- उसकी प्रेमिका शादीशुदा है, जिसका पीहर नाबालिग के गांव के पास ही है। उसकी प्रेमिका के 11 महीने का एक बच्चा है। थाना अधिकारी ने बताया- नाबालिग के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रेमिका ने कॉल करके गांव बुलाया
कोलार थाना के अधिकारी संजय सोनी ने बताया- पीड़ित नाबालिग का प्रेम-प्रसंग झालावाड़ जिले के गुवाहाड़ी गांव निवासी एक महिला से चल रहा था। महिला करीब 15 दिन पहले भोपाल आई थी और उसके साथ रहने लगी थी। करीब 10 दिन पहले महिला के परिजन भोपाल पहुंचे और समझाकर अपने साथ गांव ले गए थे। प्रेमिका ने कॉल कर नाबालिग को ससुराल बुलाया और साथ ले जाने की बात कही। इस पर नाबालिग 16 जनवरी को रात 8 बजे महिला के ससुराल पहुंचा, जहां परिजनों और गांव वालों ने पकड़कर बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग को महिला के घर वालों ने 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा। ये खबर भी पढ़ें थानाधिकारी ने कैफे में युवकों को थप्पड़ मारे, VIDEO:युवक हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे, SHO मारपीट करते रहे उदयपुर में थानाधिकारी ने कैफे में आए युवकों को थप्पड़ और घूंसे मारे। युवक हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे। मारपीट के दौरान थानाधिकारी ने युवकों को गालियां भी दी। मामला अंबामाता इलाके का 28 जुलाई 2025 का है। अब इसका वीडियो सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)


