मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य की परिवहन प्रणाली को हाई-टेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी (PRTC) की बसों के लिए अत्याधुनिक ‘डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें’ खरीदने की मंजूरी दे दी है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने घोषणा की है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह पारदर्शी, कुशल और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाना है। भविष्य की ओर बढ़ता पंजाब परिवहन परिवहन विभाग का मानना है कि इस डिजिटल बदलाव से न केवल यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा, बल्कि विभाग की कार्यक्षमता में भी सुधार आएगा। यह कदम पंजाब को डिजिटल इंडिया की दौड़ में आगे ले जाने और सार्वजनिक सेवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इन पॉइंट से जानिए डिजिटल कार्ड से क्या होगा लाभ


