ट्रक की टक्कर 10 फीट उछला टोलकर्मी, VIDEO:झांसी टोल प्लाजा पर दो कारों को रौंदा, बैरियर तोड़कर भागने लगा

झांसी में एक बेकाबू ट्रक ने दो कारों को टक्कर मारते हुए टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे एक कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टोलकर्मी करीब 10 फीट उछलकर एक कार पर जा गिरा और शीशा तोड़ते हुए उसमें फंस गया। हादसे में टोलकर्मी को गंभीर चोटें आईं, जबकि कार सवार तीन लोग भी घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक बैरियर तोड़ते हुए मौके से फरार होने लगा, लेकिन लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना शनिवार को झांसी–कानपुर हाईवे पर मोंठ थाना क्षेत्र स्थित एक टोल प्लाजा की है। घायल टोलकर्मी की पहचान रमाकांत रिछारिया के रूप में हुई है। वह जालौन जिले के उरई के रहने वाले हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला फास्टैग से पेमेंट न होने पर टोल पर लगी गाड़ियों की कतार मोंठ क्षेत्र में सेमरी टोल प्लाजा पर उरई के रहने वाले रमाकांत रिछारिया (56) काम करते हैं। शनिवार को टोल पर उनकी ड्यूटी थी। दोपहर में टोल पर पहुंची एक कार के फास्टैग से पेमेंट में दिक्कत हो रही थी। पीछे भी एक कार आकर खड़ी हो गई। पेमेंट में देरी को देखते हुए रमाकांत अपने बूथ से निकलकर कार के पास पहुंचे। टोलकर्मियों के अनुसार, वह मोबाइल से कार में लगे फास्टैग को स्कैन करने लगे। उसी दौरान एक ट्रक तेज स्पीड से पीछे से आया। कोई कुछ समझ पाता इसके पहले ट्रक दोनों कारों को ठोकर मारते हुए टोल कर्मी को उड़ाते हुए आगे बढ़ गया। बेकाबू ट्रक की ठोकर से दोनों कार करीब 50 मीटर तक घिसटती रहीं। टोल कर्मी उछलकर कार के शीशे पर जा गिरे। कार का शीशा टूट गया और वह उसमें फंस गए। मोंठ सीएचसी में चल रहा इलाज
धमाके की तेज आवाज सुनकर आस-पास खड़े लोग और अन्य टोलकर्मी मदद के लिए दौड़े। कार में फंसे टोलकर्मी और अन्य घायलों को बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया।पुलिस ने बताया- ट्रक को जब्त कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ——————- ये खबर भी पढ़ें…. सतुआ बाबा बोले- जलने वालों पर घी डालूंगा:साधु का कांटे पर तप, माघ मेले में कल सबसे बड़ा स्नान, 3 करोड़ लगाएंगे डुबकी प्रयागराज माघ मेले का आज 16वां दिन है। मेले में साधु-संतों के अलग-अलग अंदाज श्रद्धालुओं को खूब भा रहे हैं। एक साधु बिना कपड़ों के कांटों पर लेटे नजर आए। श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। आज महाकुंभ में चर्चा में रहीं हर्षा रिछारिया भी मेले में पहुंचेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *