मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी में जठेरों का वार्षिक मेला 28 को

भास्कर न्यूज | जालंधर मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी जठेरे महेन्द्रू बाहरी बिरादरी सभा की तरफ से 28 जनवरी को 63वां मेला करवाया जा रहा है। आयोजन शेर सिंह कॉलोनी स्थित मंदिर में होगा। इस उपलक्ष्य में उपप्रधान राजीव महेंद्रू के निवास स्थान पर बैठक की गई। चेयरमैन नवनीत बाहरी, सीनियर उप प्रधान सलील बाहरी और महासचिव राकेश बाहरी ने बताया कि मेले में पंजाब से ही नहीं, विदेशों से भी बाबा जी के भक्त आते हैं। उपप्रधान दीपक महेंद्रू और खजांची सतीश महेंद्रू ने कहा कि मेले में मेडिकल, नेत्र, खूनदान कैंप भी लगाया जाएगा। यहां रजत महेंद्रू, अनिल महेंद्रू, संचित महेंद्रू, हरीश महेंद्रू, राहुल महेंद्रू, वरदान महेंद्रू, अवलोक बाहरी, राघव महेंद्रू, मधुर बाहरी, संदीप महेंद्रू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *