भास्कर न्यूज | जालंधर राष्ट्र धर्म जागरण के लिए धर्म सम्मेलन आठ फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर आयोजन समिति की बैठक स्थानीय मिट्ठापुर के केशव नगर स्थित प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, तिथि और अन्य प्रबंधों पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। धर्म सम्मेलन का उद्देश्य धर्म, संस्कार एवं राष्ट्र चेतना का जागरण है। सम्मेलन में भारतवंशी समाज के विभिन्न वर्गों के धर्म गुरु और सामाजिक नेता विचार रखेंगे। वहीं, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी बहनें संकीर्तन करेंगी। विभाग सचिव मंदीप तिवारी ने कहा कि धर्म और संस्कार ही समाज की मजबूत नींव होते हैं। युवाओं में राष्ट्र चेतना जागृत करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं, विभाग प्रचारक, जालंधर नवदीप ने धर्म सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर पवन, वरिंद्र सैनी, प्रमोद, संतोष, जयकिशन, राजेश बजाज, सुमित नागर, संजीव दत्ता, राकेश शांतिदूत, मोहित त्रेहन, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों में प्रधान वरुण मेहता, वरिष्ठ उपप्रधान अनिल तिवारी, उपप्रधान राजेश शर्मा, प्रबंधक अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।


