अमृतसर| थाना भिंडी सैदां पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन और एक वर्ना कार के साथ दो नशा तस्करों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डेविड मसीह और हरप्रीत सिंह दोनों निवासी गांव जजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने बताया कि गांव चक्क फतेह खां के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी, जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस को कार और सवारों की गतिविधियों पर शक हुआ। टीम ने कार को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


