श्री सिद्धि विनायक मंदिर का स्थापना दिवस आज

लुधियाना| हैबोवाल कलां के न्यू माया नगर चूहड़पुर रोड स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में आज 14वां वार्षिक स्थापना दिवस श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में संपूर्ण मंदिर परिसर को दूधिया और रंग-बिरंगी प्रकाश मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रधान रविनंदन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे समारोह के दौरान भगवान श्री शिव परिवार का विशेष पूजन और भगवान श्री सिद्धि विनायक जी की आराधना की गई। दोपहर और संध्या काल में आयोजित होने वाली विशेष महाआरती इस उत्सव का मुख्य केंद्र रहेगी। मंदिर के चेयरमैन लाला सुरिंदर अग्रवाल, महासचिव मुनीश कक्कड़ और कैशियर चंद्रशेखर शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह दिव्य आयोजन पूरी तरह से भक्तों के सहयोग और समर्पण का परिणाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *