हाथी ने कालियाम में तीन घरों को तोड़ा

धालभूमगढ़| चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के कालियाम गांव में शनिवार देर रात को झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने पूरे गांव में रात भर उत्पात मचाते हुए तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने कालियाम नीचे टोला में खोड़ी महतो के एसबेस्टस के घर को तोड़कर घर में रखे आटा, धान समेत अन्य सामग्री चट कर गया। उसके बाद हलधर महतो, वरुण प्रमाणिक के घर का दरवाजा को तोड़ डाला। ग्रामीण काफी प्रयास के बाद हाथी को भगाने में सफल रहे। जंगली हाथियों का इस तरह के उत्पात को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग द्वारा हाथी को रोकने का किसी तरह का प्रयास नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। जानकारी हो कि इसके पहले भी खोड़ी महतो का 26 जुलाई 2025 को यही एसबेस्टस का घर जंगली हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया था। उस दौरान मुआवजे की मांग को लेकर वन विभाग को आवेदन भी दिया गया था। उस समय का ही मुआवजा वन विभाग द्वारा अभी तक नहीं दिया गया है। दोबारा वहीं घर को हाथी ने फिर से क्षतिग्रस्त किया है। जंगली हाथियों का लगातार गांव में आकर नुकसान पहुंचाने के कारण गांव में अधिकतर किसान सब्जी का खेती करना बंद कर दिए हैं। पहले कालियाम गांव के किसानों द्वारा काफी मात्रा में सब्जी का खेती करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *