लंदन में 14 साल की सिख लड़की का गैंगरेप कराया:पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने फ्लैट में बंद किया; 200 सिखों ने घेरा डालकर छुड़ाया

लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग द्वारा सिख लड़की (14) को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। लड़की को पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने पहले अगवा किया और फिर फ्लैट में बंद कर 5-6 लोगों से उसका रेप कराया। लड़की ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे डराकर चुप करा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही इस घटना के बारे में लंदन में रहने वाले सिखों को पता चला तो वे आरोपी के फ्लैट के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। जैसे-जैसे मामले का पता अन्य सिखों को चलता रहा, आरोपी के फ्लैट पर भीड़ बढ़ती गई। कुछ ही देर में वहां 200 से ज्यादा सिख पहुंच गए और कई घंटे हंगामा किया। इसके बाद सभी ने मिलकर लड़की को रिहा करवा लिया। सिखों का आरोप है कि वेस्ट लंदन में इस तरह छोटी बच्चियों को अगवा करके उनका यौन शोषण करने की घटनाएं आम होने लगी हैं। इस मामले से जुड़ी दो पोस्ट और वीडियो डेविड आथर्टन नाम के यूजर्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डाले गए। हाल ही में इंग्लैंड में इस तरह के मामले बढ़े हैं। अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क ने भी इस पर चिंता जताई थी और कार्रवाई नहीं करने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की थी। इस घटना से जुड़ी सोशल मीडिया पर दो पोस्ट डाली गईं… सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे सामने आया मामला… कई घंटे तक चला हंगामा, फिर हो सकी लड़की की रिहाई
सिख युवक का कहना है कि कई घंटों तक फ्लैट घेरने के बाद आखिरकार उन्हें लड़की को रिहा करवाने में सफलता मिली। उसका कहना है कि यह अकेला मामला नहीं है। पाकिस्तानियों के ऐसे ही कई गैंग एक्टिव है, जो लड़कियों को अगवा करके उनका शोषण करते हैं। शिकायत के बावजूद लंदन पुलिस उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित बोली- छुड़ाने की कोशिश की तो कमरे में बंद किया
सिख युवक के मुताबिक, लड़की ने पूछताछ में उन्हें बताया कि पाकिस्तानी युवक उसे अगवा करके लाया था। आरोपी खुद भी और 5-6 अन्य लोगों से उसका शारीरिक शोषण करवाता था। जब उसने खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने कोशिश की तो कमरे में बंद कर दिया गया। धमकाया गया कि उनकी परमिशन के बिना बाहर नहीं जा सकती। यूके में ऐसे चलता है पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग का नेटवर्क… ——————— ये खबर भी पढ़ें…. गुलाब सिद्धू, सिद्धू मूसेवाला के दोस्त रहे:’सणे सरपंच सारा पिंड कुट दूं’ सॉन्ग से जान का खतरा हुआ; विवाद के बाद भी लाइन नहीं हटाई पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू एक बार फिर चर्चा में हैं। कभी सिद्धू मूसेवाला के करीबी रहे गुलाब सिद्दू के जट्टा लव यू सॉन्ग ने उनके कई दुश्मन खड़े कर दिए हैं। सोमवार को उनकी हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट किया। बता दें कि गुलाब सिद्धू ने सरपंचों की धमकी के बाद भी अपने गीत से विवादित लाइन नहीं हटाई। (पूरी खबर पढ़ें) पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें:लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गईं भारतीय महिला सरबजीत कौर और पाकिस्तानी युवक नासिर हुसैन के विवाह का मामला अब लाहौर हाई कोर्ट पहुंच गया है। पाकिस्तान में सिख समुदाय के एक पूर्व विधायक महिंदर पाल सिंह ने अदालत में याचिका दायर करते हुए सरबजीत कौर की गिरफ्तारी और उन्हें भारत भेजने की मांग की है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *