शहडोल में स्कूटी सवार युवक की मौत:बंधा बाजार के पास ट्रक ने मारी टक्कर; चालक गिरफ्तार

शहडोल के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधा बाजार के पास रविवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान देवरी निवासी करन सिंह गोंड़ (24) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करन सिंह गोंड़ रविवार शाम अपनी स्कूटी से बंधा बाजार से जयसिंहनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीआर 7310 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि करन सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके से भागा था चालक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जयसिंहनगर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फरार ट्रक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को थाने ले आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक तेज रफ्तार में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *