टोंक |टोंक जिले के विभिन्न टेनिस संगठनों के सदस्यों द्वारा मुमताज राही, अध्यक्ष ओलंपिक एसोसिएशन टोंक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से टोंक में इलियास मेमोरियल लॉन टेनिस प्रतियोगिता 3 से 5 फरवरी 2026 तक खलील क्लब टोंक के टेनिस कोर्ट पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनयर वर्ग में महिला एवं पुरुष प्रतियोगिताओं के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सलीमुद्दीन खान, मनोज तिवारी, रईस अहमद, कन्हैया लाल गुर्जर, इशरत अली खान, सरवत अली खान, कलीमुद्दीन अहमद, कुशल दासोत, जहीर आलम नकवी, सैयद ओवैस नकवी, कामरान अली खान, शाहनवाज अहमद तथा सरफराज अहमद मौजूद रहे।


