राजनेताओं को भी हनुमानजी की शरण में जाना चाहिए : प्रदीप कृष्ण शास्त्री

भास्कर न्यूज|टोंक घंटाघर स्थित सीतारामजी मंदिर, तेलियान परिसर में श्री हनुमंत कथा व दिव्य दरबार का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। बगड़वा धाम सेवा मंडली, टोंक की ओर से आयोजित धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथावाचक प्रदीप कृष्ण शास्त्री ने कथा की पूर्णाहुति पर कहा कि जिसका मन मस्त होता है, उसके पास समस्त होता है। उन्होंने बताया कि अच्छे गुरु की शरण में जाने से जीवन को सही मार्ग और सद्बुद्धि प्राप्त होती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गुरु चरणों में रहना चाहिए। कथावाचक ने हनुमानजी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि देवता चित न धरही, हनुमत से ही सर्व करही, कलियुग में हनुमानजी सेवा और निस्वार्थ भक्ति के सर्वोत्तम आदर्श हैं। आज की राजनीति में भी नेताओं को हनुमानजी की शरण में जाना चाहिए, जिससे उन्हें सेवा का राजमंत्र मिले और वे जनकल्याण कर सकें। कलियुग में नाम-स्मरण की महिमा बताई। पूर्णाहुति के समय सेवा मंडली टोंक के अध्यक्ष माधव दास, उपाध्यक्ष राम अवतार साहू, कोषाध्यक्ष महावीर साहू, संयोजक सत्यनारायण यादव, सदस्य टीनू साहू, सुनील, शैतान सिंह, विशाल, हितेश, मनीष, सोनू सहित बड़ी संख्या महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे कथा से पूर्व व बाद में प्रदीप कृष्ण शास्त्री (सिद्ध पीठ बालाजी धाम, बगड़वा धाम सरकार, पीपलू, जिला टोंक) द्वारा दिव्य दरबार लगाया गया। इसमें श्रद्धालुओं को मानसिक, शारीरिक एवं व्यापारिक समस्याओं के समाधान बताए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *