जालंधर में चाइना डोर का कहर:प्रतिबंध के बावजूद बिक्री, बसंत पंचमी से पहले हादसा, पतंगबाजी में युवक घायल

जालंधर में चाइना डोर पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री जारी है। बसंत पंचमी से पहले पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सर्जरी चल रही है। पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध लागू होने के बावजूद राज्य भर में इसकी खुलेआम बिक्री हो रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दावों के बावजूद चाइना डोर पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। बसंत पंचमी का पर्व नजदीक आते ही पतंगबाजी से जुड़े हादसे सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में जालंधर में चाइना डोर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही इलाज घायल युवक की पहचान हरदीप के रूप में हुई है। पतंग उड़ाते समय अचानक चाइना डोर उसके गले में फंस गई, जिससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव आ गया। गंभीर चोट के कारण युवक को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके चलते उसे तुरंत ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉ. राजीव सूद, एनेस्थेटिस्ट की निगरानी में सर्जरी की जा रही है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है। अगले 24 से 48 घंटे मरीज के लिए बेहद अहम बताए जा रहे हैं। घटना के बाद एक बार फिर चाइना डोर की अवैध बिक्री और इससे होने वाले जानलेवा हादसों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *