खैरागढ़| जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बताया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित होगा, जहां विभागीय झांकियां, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सुव्यवस्थित मंच, बैठक, साफ-सफाई, बिजली-पेयजल, पंडाल, पार्किंग और पुरस्कार वितरण की समुचित व्यवस्थाएं की जाएगी। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें।


