नई कार्यकारिणी में रामनाथ मीणा अध्यक्ष

अजमेर| मीना विकास एवं शोध संस्थान, अजमेर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रामनाथ मीणा को संस्थान का अध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में देवी सहाय, रतन लाल एवं राधेश्याम मीणा को उपाध्यक्ष तथा टीकम मीणा को महासचिव नियुक्त किया। एमडीएस विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. मदन मीणा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। घासी लाल मीणा को कोषाध्यक्ष, मोरपाल व मुकेश चंद मीणा को सहायक सचिव तथा बीएल मीणा सहित अन्य को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *