सरकारी जमीन पर दुकानें दिखा 42 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एएसआई भीम सिंह ने बताया कि महिला ने क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र के हाजी अलीम पर जमीन के नाम पर 42 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने केसरपुरा बायपास पर दुकानें बनाने का झांसा दिया था। इसके लिए पहले 4 लाख रुपए नकद और बाद में ऑनलाइन भुगतान लिया गया। कुल 42 लाख रुपए लेने के बाद आरोपी ने दुकानें दिखाईं, लेकिन जांच कराने पर वह जमीन सरकारी निकली। महिला का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस के अनुसार रुपयों का लेन-देन पुराना है, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। एएसआई भीम सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मीडिया से बातचीत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसका एक बेटा खुद को नेता बताकर रौब दिखाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *