किराए से लिए सैलून पर ताले लगाने का आरोप

क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में एक सैलून की दुकान पर ताले लगाने का आरोप लगाते हुए भाई-बहन शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। तनवीर और उसकी बहन अंजु गुर्जर ने शिकायत दी है। अंजु गुर्जर ने बताया कि उन्होंने कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति से सैलून का सेटअप किराए पर लिया था। इसके एवज में उन्होंने 12 लाख रुपए दिए थे। कुलदीप सिंह ने भी यह दुकान किसी अन्य व्यक्ति से लीज पर ली हुई थी। दुकान नहीं चलने पर कुलदीप ने एग्रीमेंट कर यह दुकान उन्हें दे दी। दोनों ने मेहनत से दुकान चलाई और कारोबार जमने लगा। इसी बीच दुकान के मालिक ने अचानक दुकान पर ताला लगा दिया। पीड़ितों का कहना है कि वे दुकान खाली करने को भी तैयार हैं, लेकिन उनके दिए गए रुपए वापस नहीं किए जा रहे। दुकान की चाबियां भी नहीं दी जा रहीं। दुकान मालिक और कुलदीप सिंह मिलकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। पीड़ितों ने एसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में दुकान मालिक कमल सोनी का कहना है कि उन्होंने यह दुकान रूपकंवर प|ी कुलदीप को दी थी। अंजु यहां मैनेजर का काम करती थी। दो माह से रूपकंवर ने दुकान बंद की हुई है, लेकिन मैनेजर अंजु गुर्जर कब्जा करना चाहती है। उसका भाई धमकी देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *