पर्दे वाला का नया शोरूम खुला, सभी उत्पाद किफायती दाम पर

अजमेर| घर की साज-सज्जा को नया और आकर्षक रूप देने के लिए अब आदर्शनगर के लोगों को शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। शहर के प्रतिष्ठित ब्रांड पर्दे वाला की नई शाखा का शुभारंभ 7 पीपली बालाजी मंदिर के पास किया गया है। नई शाखा में होम डेकोरेशन की आधुनिक और आकर्षक रेंज उपलब्ध है। संचालक भावित बोहरा ने बताया कि यहां लेटेस्ट डिजाइन और प्रीमियम फैब्रिक के पर्दे, सोफे के लिए आकर्षक कवर व फैब्रिक कलेक्शन तथा दीवारों के लिए मॉडर्न व क्लासिक वॉलपेपर मिलेंगे। इसके साथ ही ऑफिस व होम के लिए सभी प्रकार की ब्लाइंड्स और आरामदायक नींद के लिए उच्च गुणवत्ता के गद्दे व फोम भी उपलब्ध हैं। शोरूम में गुणवत्ता और वैरायटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। सभी उत्पाद किफायती व वाजिब दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *