लुधियाना में नौकरानी गहने लेकर फरार:ड्राइवर को दिया नशीला पदार्थ,40 तोले था सोना और हीरे,3 पर FIR

पंजाब के लुधियाना में एक परिवार के घर चोरी का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि उनकी नौकरानी घर से सोने और हीरे के गहने लेकर फरार हो गई है। परिवार जन्म दिन पार्टी में गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटे तो ड्राइवर ड्राइंग रूम में बेसुध हालत में पड़ा था और घर की अलमारियां खुली हुई थी और गहने गायब मिले। परिजनों ने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। बर्थ डे पार्टी से परिवार लौटा तो घटना का पता चला पुलिस को जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता रवजीत सिंह ने बताया कि उनकी नौकरानी पार्वती ने उनके घर पर चोरी की है। 17 जनवरी 2026 को वे अपने परिवार के साथ अपने परिचित अमनदीप सिंह के जन्मदिन की पार्टी में गए थे। जब वे रात करीब 2:00 बजे घर लौटे, तो उन्होंने पाया कि घर का गेट खुला हुआ था और ड्राइवर ड्राइंग रूम में सोफे पर सोया हुआ था। परिवार ने उसे जगाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद, उन्होंने अलमारी के लॉकरों में जांच की तो पाया कि 40-50 तोले सोने और हीरे के गहने गायब थे। 15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी पुलिस ने जब CCTV कैमरे की जांच करने पर पता चला कि उनके जाने के बाद नौकरानी पार्वती ने ड्राइवर को खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर खिला दी और गहने लेकर फरार हो गई। परिवार ने बताया कि श्याम कुमार बहादुर ने करीब 15 दिन पहले ही उस नौकरानी को उनके घर काम पर लगवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार नौकरानी की तलाश जारी है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नौकरानी पार्वती व उसके दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ धारा BNS 306,3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *