हरियाणा के सोनीपत में भूकंप के झटके:2.8 रही तीव्रता, नॉर्थ दिल्ली रहा सेंटर; धरती हिलते ही घरों से बाहर निकले लोग

हरियाणा के सोनीपत में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 रही। भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली रहा, जिसका असर सोनीपत और दिल्ली से सटे हरियाणा के क्षेत्र में दिखा। प्रारंभिक सूचना के अनुसार सुबह 8:44 बजे नॉर्थ दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया। तीन दिन पहले भी हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लोग अपने घरों और दुकानों में तेज झटके महसूस किए और कुछ घबराकर बाहर भी निकल आए थे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 आंकी गई थी। हालांकि, इससे कोई नुकसान की सूचना नहीं आई थी। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत में 12 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र सोनीपत के गोहाना में 5 किमी धरती के अंदर था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *