भिलाई में कारोबारी के बंद घर में चोरी:परिवार के साथ मैहर दर्शन करने गए थे, वापस लौटे तो घर से 5 लाख के सोने के जेवरात पार

जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। कैलाश नगर लोहिया रोड में रहने वाले कारोबारी अपने परिवार के साथ मैहर दर्शन गए थे। इस दौरान उनके बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने बाउंड्री कूदकर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 4.90 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार कैलाश नगर, लोहिया रोड, एकता चौक निवासी आदित्य विक्रम केशरवानी (26) अपने माता-पिता और बहन के साथ 16 जनवरी की रात करीब 7:45 बजे मैहर माता के दर्शन के लिए घर में ताला लगाकर रवाना हुए थे। परिवार 18 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे मैहर से वापस लौटा। बंद था मेन गेट ताला
घर पहुंचने पर देखा गया कि मुख्य गेट का ताला बाहर से सुरक्षित अवस्था में बंद था। जब गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया गया तो घर के भीतर कुछ लाइटें जली हुई थीं। किचन का दरवाजा बंद था, लेकिन उसका लॉक खुला हुआ मिला। अंदर जांच करने पर अलमारी का लॉकर खुला हुआ पाया गया। लॉकर से सभी सोने के जेवर हुए चोरी
लॉकर में रखे गए सोने के दो हार, दो जोड़ी कान के सेट, तीन जोड़ी कंगन, एक कान की नथनी और मंगलसूत्र का पेंडल चोर अपने साथ ले गए। सभी जेवर पुराने और इस्तेमाल किए हुए बताए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 90 हजार रुपए आंकी गई है। सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस
प्रार्थी ने बताया कि चोरों ने 16 जनवरी की रात से 18 जनवरी की सुबह के बीच किसी समय घर की बाउंड्री कूदकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *