जैन समाज की स्वयंसेवी संस्था भारतीय जैन संगठन (BJS) के देखरेख में पाली–मारवाड़ स्थित धनश्री सभागार में “युवा, सेवा और नेतृत्व” विषय पर एक प्रेरणादायी एवं विचारोत्तेजक यूथ आइकॉन टॉक शो संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, समाजसेवियों एवं प्रोफेशनल्स को सफलता, सेवा और जिम्मेदार नेतृत्व के वास्तविक उदाहरणों से रूबरू कराना था।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े चार विशिष्ट एवं प्रेरणास्पद व्यक्तित्वों से मंच पर प्रत्यक्ष संवाद किया गया। इनमें डॉ. शगुन कवाड़, जिन्होंने अल्प आयु में स्कॉलरशिप के साथ MBBS पूर्ण कर युवाओं के लिए मिसाल कायम की। कल्पेश जैन, RAS अधिकारी (तहसीलदार), जो प्रशासनिक सेवा में तीन बार RAS चयनित हुए और वर्ष 2007–08 में गोल्ड मेडलिस्ट रहे। डॉ. वैभव भंडारी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एवं विधि विशेषज्ञ, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित तथा दिव्यांगजनों व दुर्लभ रोगों के अधिकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय तथा 28 साल की प्रांजुल गोगड़ युवा उद्यमी, जिन्होंने टेक्सटाइल उद्योग में अपने उत्पाद को यूनिवर्सल ब्रांड के रूप में स्थापित किया और पर्यावरण–उत्तरदायी वाटर एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रहे हैं। युवाओं को अपने विचारों से करवाया रूबरू
अपने संबोधन में डॉ. वैभव भंडारी ने कहा कि “जब संवेदना कानून और नीति से जुड़ती है और ठान लेने का जज्बा हो, तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती। सामाजिक परिवर्तन के लिए जज्बा सबसे महत्वपूर्ण है।”
वहीं युवा उद्यमी प्रांजुल गोगड़ ने पर्यावरण संरक्षण के साथ उद्योग संचालन को समय की आवश्यकता बताया।
डॉ. शगुन कवाड़ ने स्टूडेंट को लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह देते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान मोबाइल, सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों से परहेज जरूरी है, तभी तय समय में लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
RAS अधिकारी कल्पेश जैन ने युवाओं को नियमित रूप से न्यूज पेपर पढ़ने, देश-दुनिया की घटनाओं से अपडेट रहने और निरंतर बुक्स के अध्ययन से ज्ञान बढ़ाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
विकास बुबकिया, अध्यक्ष अमरचंद बोहरा, उषा अखावत, सचिव वसंत सोनी, दीपमाला सिंघवी, राजकुमार, मेड़तिया, गौरव सालेचा, चिराग, कोठारी, ऋतु मेहता, लवकेश कोठारी, पीयूष चोपड़ा, राजू सर, विनीता कोका, नरेश मेहता, राजेंद्र नाहर सहित कई जने मौजूद रहे।


