जयपुर में बिगड़ी सीवरेज व्यवस्था:धन्वंतरी अस्पताल समेत कई वार्डों में सड़कों पर गंदा पानी, बदबू और जाम से जनता परेशान

जयपुर शहर में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आ गई है। धन्वंतरी अस्पताल सहित कई इलाकों में सीवर लाइन खराब होने और नालियां चोक रहने के कारण सड़कों पर गंदा पानी भर रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे आमजन की परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही शिकायतों के अनुसार, सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदा पानी फैल रहा है। इससे तेज बदबू के साथ-साथ आवागमन भी बाधित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, जबकि बारिश या पानी की सप्लाई के समय जलभराव की स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई जगह वाहन फंसने से जाम लग रहा है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें वार्ड नंबर 150 के धन्वंतरी अस्पताल क्षेत्र से हर्षित ने बताया कि अस्पताल के गेट नंबर-4 के पास सीवर लाइन खराब पड़ी है। इसके चलते सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और एंबुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास गंदगी और बदबू फैलने से अस्पताल जैसे संवेदनशील इलाके में लोगों में नाराजगी है। वहीं वार्ड नंबर 131 बी-ब्लॉक से सतीश ने शिकायत दर्ज कराई है कि शॉपिंग सेंटर के पास वाली गली में थोड़ी बारिश या पानी की सप्लाई के बाद ही जलभराव हो जाता है। जमा पानी के कारण सड़क फिसलन भरी हो जाती है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को खास दिक्कत होती है। वार्ड नंबर 31 जलदाय विभाग कार्यालय क्षेत्र से ओमप्रकाश ने बताया कि इलाके में कई वर्षों से नियमित सफाई नहीं हो रही है। नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। दिनभर बदबू बनी रहती है और पैदल चलना मुश्किल हो गया है। गर्मी और बरसात के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 10 माउंट रोड क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि पिछले एक महीने से गली में लगातार गंदा पानी बह रहा है। रास्ता अक्सर जाम रहता है, दोपहिया वाहन फिसलते हैं और चारपहिया वाहन फंसने से ट्रैफिक की स्थिति बन जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से मांग की है कि सीवरेज लाइनों की जल्द जांच कर स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही जलभराव वाले इलाकों में तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके और शहर की बदहाल सीवरेज व्यवस्था सुधर सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में लगातार बिगड़ रहे हालात:कचरा, टूटी सड़कें, सीवर लाइन लीकेज, बंद पोल लाइटों से जनता परेशान 2.जयपुर के वार्डों में गंदगी का अंबार:सड़कों पर पानी भरा और गड्ढों से बढ़ी परेशानी, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 3.जयपुर में जन समस्याओं की खुली पोल:कचरे से मोहल्ले बेहाल; शिकायतों के बाद भी नगर निगम बेपरवाह 4.जयपुर में आम जनता की बढ़ी परेशानी:वार्डों में गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से हाल बेहाल, शिकायतों के बाद भी नगर निगम की लापरवाही 5.जयपुर में खुले ट्रांसफॉर्मर और अवैध वसूली से लोग परेशान:जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से हालात खराब, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 6.जयपुर में कचरा, पानी और बेसहारा पशु बने परेशानी:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्या 7.जयपुर में जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर बहता सीवर पानी बना परेशानी 8.टूटी सड़कें, बहता पानी और अंधेरे में पार्क:जयपुर के वार्डों में बदहाल हालात से लोग परेशान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 9.जयपुर में जानलेवा हो सकता है टूटे फेरोकवर:ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा, कभी भी लग सकती है आग, 8 महीने से टूटी सड़क, प्रशासन मौन 10.जयपुर में तीन साल से नहीं भरे गड्ढे:वार्डों में खुले बिजली पैनल, बच्चों की जान खतरे में, शिकायत के बाद समस्या जस की तस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *