मनोज तिवारी के घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुराने नौकर ने डुप्लीकेट चाबियां इस्तेमाल कर चुराए 5.40 लाख रुपए, CCTV से हुआ खुलासा

भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी करने वाले शख्स की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले 2 सालों में मनोज तिवारी के घर में चोरी की गई वारदातें हुईं। जिसमें अलग-अलग समय में कुल 5.40 लाख चोरी किए गए थे। अब गुरुवार यानी 15 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मनोज तिवारी का मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित शास्त्री नगर के सुंदरबन अपार्टमेंट में फ्लैट है, जहां 5.40 लाख की चोरी हुई है। एक्टर के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में 15 जनवरी को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस शिकायत के अनुसार, जून 2025 में मनोज तिवारी के घर से 4.40 हजार रुपए की चोरी हुई थी। तब आरोपी का पता नहीं चल सका था। इसके बाद दिसंबर 2025 में उन्होंने घर पर एक सीक्रेटली सीसीटीवी कैमरा लगवाया। 15 जनवरी को सीसीटीवी कैमरे में देर रात मोशन डिटेक्ट हुआ। उस रात उनके घर से 1 लाख रुपए चुराए गए। कैमरे की रिकॉर्डिंग से सामने आया कि घर में सुरेंद्र कुमार नाम के शख्स ने चोरी की है, जो मनोज तिवारी का पुराना नौकर था। सुरेंद्र कुमार मनोज के घर में दो साल पहले काम करता था। उस समय उसने डुप्लीकेट चाबियों की मदद से घर में एंट्री ली थी और बेडरूम तक पहुंच गया था। जानकारी मिलने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। जिसके बाद से ही वो दूसरी डुप्लीकेट चाबियों की मदद से चोरी कर रहा था। जून और दिसंबर 2025 में उसने कुल 5.40 लाख की चोरी की थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *